जौनपुर। लोकसभा चुनाव में जौनपुर सदर क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह को 80 हजार 936 मतों से पराजित किया। केपी सिंह को 440192 और श्याम सिंह यादव को 521128 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्र को 27185 मत प्राप्त हुआ। 
मतगणना को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल रहा। 14 टेबल मतगणना के लिए लगाए गए थे। जिस पर मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। शुरूआती दौर से ही बसपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाया और अंतिम 30वें राउंड की गणना में बढ़त बनाए रखा। 
जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में 27 राउंड, मुंगराबादशाहपुर 28 राउंड, बदलापुर में 26 राउंड, शाहगंज में 27 राउंड गणना हुई। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में 30 राउंड हुई गणना में बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे।