लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों के नतीजों की बात करें तो जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट ऐसी सीट है जहां से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज ने सबसे कम मतों से जीत हासिल किया। बीपी सरोज यहां से महज 181 वोटों से चुने गए। हार जीत का इतना कम अंतर प्रदेश की अन्य किसी भी लोकसभा सीट पर नहीं रहा।
बीपी सरोज ने बसपा के त्रिभुवन राम को बहुत ही कम अंतर से हराकर जीत दर्ज किया है। बता दें कि भाजपा के कई उम्मीदवारों ने पांच से ज्यादा मतों के अंतर से जीते। वहीं मछलीशहर लोकसभा सीट ऐसी सीट हैं जहां भाजपा प्रत्याशी भोलानाथ (बीपी सरोज) ने बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम को सिर्फ 181 वोटों से हराकर जीत दर्ज किया है। भाजपा के भोलानाथ को 488397 वोट मिला। वहीं बसपा के त्रिभुवन राम को 488216 वोट मिला। इसमें भाजपा को 1304 और बसपा को 1453 पोस्टल मत भी शामिल है। यहां 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। शुरूआती दौर में प्रथम चक्र की गणना में भाजपा ने बढ़त बनाया था। लेकिन दूसरे राउंड से ही भाजपा पिछड़ने लगी। 23वें राउंड की गणना के बाद भाजपा ने मामूली वोटों से बढ़त बनाया तो 32वें राउंड की गणना के बाद 181 वोट तक ही बढ़त बना पाए। जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
इसी तरह अंडमान निकोबार सीट पर कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा ने भाजपा के विशाल जॉली को 1407, लक्षदीप में नेशनल कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद फैजल ने 823 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। झारखंड के खूंटी में भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 1445 वोटों से हराया। बिहार के जहानाबाद में जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद ने आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद को 1751 वोटों से चुनाव हराया।






DOWNLOAD APP