मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के लोक निर्माण अतिथि गृह पर बुधवार को कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जनता का अब एक ही उद्देश्य है। भाजपा के हाथों से सत्ता को वापस लेने का। यह काम अब सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन होगा जिसे हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

मछलीशहर से कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि योग्य, कर्मठ प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं। जल्द ही कोई अच्छा प्रत्याशी घोषित किया जायेगा। सपा बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह बेमेल गठबंधन है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश में 35 से 40 सीटें जीतेगी।
उन्होंने कहा कि आज किसान, नौजवान, बेरोजगार सभी परेशान हैं। राम मंदिर पर चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आने लगता है। चुनाव जीतते ही सभी भूल जाते हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय जो फैसला देगा सभी को उसका पालन करना चाहिए। प्रदेश में गरीबी बेरोजगारी महंगाई मुंह फैलाए जा रही हैं। इसे सिर्फ कांग्रेस ही दूर कर सकती है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर परमेंद्र सिंह, भोरिक सोनकर आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP