जौनपुर: युवती से छेड़खानी कर रहे युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम युवती से छेडख़ानी कर रहे एक युवक की पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर के सामने हैंडपंप पर बाल्टी में पानी भर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान युवक ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। लड़की ने शोर मचाया तो परिवार के लोग पहुंच गए।
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर निवासी नीरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।