जौनपुर: सत्कर्मों से होती है व्यक्ति की पहचानः लल्लन उपाध्याय | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- संस्थापक माता प्रसाद सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान में मंगलवार को संस्थापक माता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जौनपुर के सिकरारा में माता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग। |
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी उपाध्याय व संचालन डा. विजय बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सीमा सिंह, प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, डा. आनन्द सिंह, अरविन्द सिंह, शिव प्रताप सिंह, सुरेन्द्र यादव, वीरेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, विश्वम्भर नाथ सिंह, मनोज कुमार, जयशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।