जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज में स्थित डी एक्टिवेट डांस क्लास में मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का जन्मदिन धूमधाम मनाया गया।
जौनपुर नगर के ओलन्दगंज में विश्व प्रसिद्ध कोरियोग्राफर
 रेमो डिसूजा का जन्मदिन मनाते रोहित रेमो सहित अन्य।
इस मौके पर डांस क्लास के संचालक रोहित रेमो ने कहा कि रेमो डिसूजा हम जैसे डांसरों के लिये किसी आदर्श से कम नहीं हैं। उनका जन्मदिन हम लोग हर वर्ष मनाते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुये रेमो डिसूजा के दीर्घायु की कामना किया।
इस अवसर पर विशाल गुप्ता, शालिनी सिंह, गौरव भगत, योगेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, पंकज, राजू, आकाश, पृषा, आकर्षित, पार्थ, वेद, बंटी, आनन्द, सुप्रिया, अन्तरा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कोरियोग्राफर चांद अहमद शेख ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।




DOWNLOAD APP