जौनपुर। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन से पूर्व पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया जाना तय माना जा रहा है। पार्टी की तरफ से अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। सोशल मीडिया पर इन्हें जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने की खबर वायरल हो रही है। इस पर पार्टी के नेता कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

श्याम सिंह यादव मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपट्टी गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने इण्टर तक की पढ़ाई टीडी इण्टर कालेज से किया। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएसएसी और एलएलबी किया। 1982 में वे पीसीएस अफसर बने। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और नगर विकास आयुक्त पद पर तैनात रहे है। श्याम सिंह पढ़ाई के साथ खेल में भी शौक रखते हैं। राईफल शूटिंग में देश का नाम दुनियां में रौशन किया है। श्याम सिंह यादव ने ओलंपिक और राष्ट्रमण्डल खेलों में अपना प्रतिनिधित्व किया है तथा इण्डिया टीम के कोच रहे हैं। वे खेल मंत्री राजवर्धन राठौर के कोच रहे हैं।
श्याम सिंह यादव ने कहा कि अगर जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला तो हम जिले में विकास करने के साथ साथ यहां के बच्चों, युवाओं की छिपी प्रतिभा को तरासकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने का प्रयास करेंगे। श्याम सिंह के पिता स्व. उमाशंकर यादव किसान थे। चाचा दयाशंकर यादव राजनीति से जुड़ हुए थे। वे 40 वर्षों तक मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख रहे। चचेरे भाई स्व. विरेन्द्र यादव एडवोकेट सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। श्याम सिंह के साथ टीडी कालेज से लेकर इलाहाबाद तक पढ़ाई करने वाले शरद सिंह वर्तमान में चित्रकूट में कमिश्नर हैं। दूसरे साथी सर्वेन्द्र विक्रम सिंह बेसिक शिक्षा सचिव पद पर तैनात हैं।




DOWNLOAD APP