जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से एक पखवारे पूर्व एक लड़की की शादी केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल में रहने के कुछ दिन बाद पति से अपने पूर्व प्रेम संबंध को बताया।

उसने अपने पति से बताया कि आपके साथ नहीं रह सकती। मैं किसी और से प्यार करती हूं। पति और ससुराल वालों ने मिलकर काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब विवाहिता नहीं मानी तो उसका पति गुरुवार की दोपहर ले आकर बेलाव घाट पर छोड़कर चला गया। विवाहिता अपने मायके पहुंची और अपने आने का कारण अपने परिवार वालों को बताया। यह सुनते ही मायके वालों के पैर तले जमीन खिसक गई।
जब इसकी भनक प्रेमी को हुई कि विवाहिता अपने पति का घर छोड़कर हमारे साथ रहने के लिए लौट आई है तो यह सुनते ही प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई। लड़की अभी ससुराल जाने से इनकार कर रही है।






DOWNLOAD APP