जौनपुर: लापता युवती की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के बनकट भरथी गांव के जंगल में बुधवार को युवती की क्षतविक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। काफी देर बाद उसकी पहचान इसी गांव निवासी रामशिरोमणि की २६ वर्षीय बेटी रेशमा के रूप में हुई। लड़की के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनकट भरथी गांव के बच्चे बुधवार को दोपहर जंगल में खेल खेल रहे थे। तभी बच्चों ने देखा कि एक युवती की क्षतविक्षत लाश को कुत्ते नोंच रहे थे। शव से दुर्गंंध उठ रही थी। बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोगंो की भीड़ जमा हो गई। लाश की पहचान रेशम (26) पुत्री रामशिरोमणि निवासी बनकट भरती के रूप में हुई। लड़की के भाई रामपाल ने बहन के शव की पहचान की।
रामपाल ने पुलिस को बताया कि रेशम 19 अप्रैल को गेहूं काटने के लिए गई थी। वह घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका था। उन्होंने बताया कि रेशम का ससुराल वालों से अनबन होने की वजह से काफी दिनों से वह मायके में ही रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। उन्होंने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।