जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोकसभा विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा, लोकसभा प्रभारी हरिश्चन्द्र सिंह, काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री सुशील मिश्रा रहे।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि युवा जो चाहता है, वही होता है। इसके पहले मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री संदीप सिंह, खुशबू सिंह, पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, विशाल अग्रहरि, विकास अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने किया। अन्त में मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रहरि ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP