जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरायचौहान में शुक्रवार की सुबह दूध गरम करते समय सिलेंडर से हुए गैस रिसाव से आग लग गई। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम सराय चौहान निवासी आनन्द पाण्डेय पुत्र अवध नारायण पांडेय उम्र 35 वर्ष की 33 वर्षीय पत्नी पूनम पाण्डेय शुक्रवार को सुबह करीब अपने घर के किचन में दूध गरम कर रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से गैस लीक करने के चलते आग लग गयी। आग लगते ही पूनम तेज आवाज में शोर मचाने लगी। पूनम के शोर की आवाज सुनकर घर में मौजूद आनन्द भाग कर घर में आकर देखा तो पूनम के कपड़े में आग पकड़ लिया था। उसने आनन फानन में तौलिये से आग लगे सिलेण्डर को पकड़ कर घर के बाहर जब फेंकने लगे उसी दौरान सिलेण्डर का रेगुलेटर भी ब्लास्ट कर गया जिससे आनन्द भी आग से गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजनों ने उक्त पति और पत्नी को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। पूनम गांव में ही आगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।




DOWNLOAD APP