जौनपुर। चन्दवक थाना पुलिस ने अवैध शराब व स्कार्पियो सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर आरक्षी अधीक्षक नगर अनिल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी केराकत रामभवन यादव के पर्यवेक्षण में कार्यवाही हुई।

बताया गया कि थानाध्यक्ष चन्दवक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में अमरौना-तरायें मोड़ के पास नूर आलम स्थायी पता चिपटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ हाल पता निवासी हरवंशपुर (विश्वकर्मा मन्दिर के पास) थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को उस समय पकड़ लिया गया जब उसके स्कार्पियो से लगभग 40 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। इस दौरान उसका साथी तौफिक उर्फ राजू निवासी छीछी छिछोरी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ फरार हो गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष चन्दवक सहित उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक प्रवीण तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, रामसेवक यादव, तेज प्रताप यादव, विनोद यादव, महानन्द पाण्डेय, गणेश यादव, अवधनाथ यादव, श्रीराम तिवारी, अश्विनी राय, गोवर्धन यादव शामिल रहे।




DOWNLOAD APP