जौनपुर। अधिवक्ता संघ चुनाव हेतु मंगलवार को पर्चा वापसी के दिन उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले अमरेन्द्र सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब उपाध्यक्ष पद पर रामदास पासवान व प्रदीप निगम के बीच सीधी लड़ाई है।
अध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अवधेश चन्द्र यादव, राम कृपाल सिंह व राजदेव यादव ने पर्चा भरा है। महामंत्री पद पर लालचन्द्र, सूर्यमणि तिवारी, पुष्पकान्त यादव व अखिलेश तिवारी मैदान में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मात्र वीरेन्द्र यादव व सह मंत्री पद पर रामलाल यादव, आडीटर पद हेतु हरिनन्द उपाध्याय समेत सदस्य पद हेतु विनोद राव व अर्जुन सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
बता दें कि चुनाव हेतु 18 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा तथा 27 अप्रैल को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। ढाई बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। नामांकन चुनाव समिति के सदस्य रामचन्दर यादव, अमर बहादुर सिंह, रमेश चन्द्र द्विवेदी, अब्दुल अहद खान, संकठा प्रसाद सिंह, राम नयन यादव व दुर्गा प्रसाद के सम्मुख दाखिल किया गया।
अध्यक्ष उपाध्यक्ष व महामंत्री हेतु मतदान 27 अप्रैल को होगा जबकि कोषाध्यक्ष, सह मंत्री, आडिटर व सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे लोग निर्विरोध निर्वाचित होंगे। इस आशय की जानकारी चुनाव समिति के रमेश चन्द्र द्विवेदी ने दी है।


DOWNLOAD APP