जौनपुर। सद्गुरू की कृपा से कहीं भी चले जाओ। हमें कोई पराया नहीं लगता। सभी अपने लगते हैं। जैसे फूलों की माला में उन फूलों की एक धागे में पिरोकर एक सुन्दर माला बन जाता है। इसी तरह सद्गुरू ने हमें एक ब्रम्हज्ञान रूपी धागे में पिरोकर सबको एक कर दिया है।
जौनपुर में आयोजित संत समागम में संदेश देतीं केन्द्रीय
प्रचारक सीमा सचदेवा एवं उपस्थित निरंकारी भक्तजन।
उक्त उद्गार मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम पर उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये इलाहाबाद से आयीं बहन सीमा सचदेवा केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक ने व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि सद्गुरू हमारी काया या वेष नहीं बदलता है। हमारे मनों का भाव बदल रहा है। हमारे विचार बदल रहा है। हमारा व्यवहार बदल रहा है। इस दौरान मानिक चन्द्र तिवारी जोनल इंचार्ज ने समस्त साध संगत के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।
इस अवसर पर रचना, कंचन, सुनीता, सेजल जायसवाल, सत्या, उषा, गीता, प्रियंका, ममता, सुदामा आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन अनीता व रीतू ने संयुक्त रूप से किया।




DOWNLOAD APP