मयंक तिवारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को संकल्प पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 संकल्पों का पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद। संकल्प पत्र लगातार मेहनत का परिणाम है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा अंत्योदय हमारा दर्शन है। सुशासन हमारा मंत्र है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने निर्णायक सरकार दी। 2014 में ऐतिहासिक जनादेश मिला। घर-घर तक बिजली पहुंची। दुनिया में भारत महाशक्ति बना है। गृहमंत्री राजनाथ​ सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र को 12 श्रेणियों में विभाजित किया है। उन्होंने कहा विकास का पहिया तेजी से चल रहा है। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। सौहार्दपूर्ण माहौल में राम मंदिर बनाएंगे।
​वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि बीजेपी घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र लाई है। हमने वादे से अधिक करके दिखाया है। विदेशों में देश का मान बढ़ा है। 34 करोड़ नए बैंक खाते खोले गए।

DOWNLOAD APP