नेवढ़िया, जौनपुर। रामनवमी पर्व पर क्षेत्र के गोपालापुर बाजार के रामलीला समिति के सौजन्य से रामलीला मैदान से शनिवार की शाम को श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ मछलीशहर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज ने किया। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से रामलीला मैदान से होकर दुबान होते हुए अहिरौली मोड़ पर पहुंचकर समापन हुआ। जयश्रीराम के जयकारे से पूरा बाजार गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रीराम के भक्त शोभायात्रा में मौजूद रहे। श्रीराम के रथ को फूल माला से सजाया गया था। बीच बीच मे फूलों की वर्षा भी हो रही थी। इस अवसर पर उमाकांत बरनवाल, सुनील सेठ, संजय जायसवाल, उमेश यादव, सिंटू मिश्रा, गप्पू सेठ, राजू जायसवाल, गब्बर, राजेश दुबे, विमल दुबे, सुरेश यादव, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
वहीं क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार के माँ शीतला धाम से प्राचीन बजरंग दल सेवा समिति के सौजन्य से रामनवमी पर्व पर श्रीराम का भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शनिवार की शाम को माँ शीतला धाम से गाजे बाजे के साथ श्रीराम के शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बाजार होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक शोभायात्रा को विश्राम दिया गया। श्रीराम के जयकारे से नेवढ़िया बाजार गूंज उठा। इस अवसर पर सुभाष तिवारी, प्रदीप पाठक, पंकज मिश्र, राहुल दुबे, राजू, कल्लू, प्रदीप तिवारी, राजेश तिवारी, मोहित तिवारी आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP