जौनपुर। सत्य के साथ नाता जुड़ा है तो जीवन में आनन्द हुआ है। इसी से वातावरण को सुन्दर व सुखद बनाया जा सकता है। देखा जा रहा है कि पारिवारिक रिस्तों में भी कड़वाहट घुलती जा रही है। हर व्यक्ति असहनशील हो रहा है।
उतावलापन इस कदर हावी है कि इन्सान गिरावट की ओर  जा रहा है। आज सन्तों/महापुरूषों के सहनशीलता के उपदेशों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उक्त उद्गार जनपद के पेसारा मंे उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये मानिक चन्द तिवारी जोनल इन्चार्ज ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेश, दुर्गा प्रसाद तिवारी, रामबचन यादव, उदय नारायण जायसवाल, सुबाष, धरमवीर, महेन्द्र, डा. त्रिलोकी  नाथ, रीना, राजेन्द्र, उमेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन रमाशंकर ने  किया।


DOWNLOAD APP