सिकरारा, जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में सिकरारा क्षेत्र के मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की हाईस्कूल की छात्रा श्रेया सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र में विद्यालय का परचम लहरा दिया। श्रेया शिक्षक बनना चाहती है।
श्रेया को छः विषयों में चार विषयों में ए1 मिला है। 544 अंक पाकर क्षेत्र में टापर रही। बातचीत के दौरान श्रेया ने बताया कि वह इसका श्रेय अपने दादा समर बहादुर सिंह व अपने विद्यालय के शिक्षकों के साथ- साथ खानापट्टी गांव निवासी अपने मौसा डा. दुष्यंत कुमार सिंह को देती है। बताया कि विद्यालय पर पढाई करने के बाद घर पर छः घण्टे की पढ़ाई करती थी। मूल रूप से वह शाहगंज क्षेत्र के भदैला,बेलगहा गांव की निवासी है। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर विद्यालय की छात्रा खुशी यादव रही खुशी को  539 अंक मिला। तीसरे स्थान पर 520 अंक पाने वाली आंचल यादव रही। जबकि चौथे स्थान पर रिया जायसवाल को 519 अंक व पांचवे स्थान पर शिवानी यादव को 516 अंक मिला।
उधर इंटरमीडिएट में विद्यालय की छात्रा हर्षिता यादव ने 414 अंक प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर कृतिका सिंह व रागिनी यादव को 411 अंक मिला। तीसरे स्थान पर पूजा चैरसिया को 410 अंक व चौथे स्थान पर साक्षी मिश्रा को 404 अंक मिला। पांचवे स्थान पर रुचिता यादव को 398 अंक मिला। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट व प्रधानाचार्य शरद सिंह ने उत्तीर्ण सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।




DOWNLOAD APP