जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव में गुरुवार को पटैला मार्ग स्थित ईट भट्ठे के पास सड़क पर बने गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर बाइक बगल पेड़ से टकरा गई।
जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की ममद से घायलों को जिले के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शेरापट्टी गांव निवासी विनोद यादव (25) पुत्र फूलचंद अपने पड़ोसी युवक रवी यादव पुत्र दशरथ की बाइक पर पीछे बैठकर पटैला बाजार जा रहा था। ईट भट्ठे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें दोनों घायल हो गये। उपचार के लिए उन्हे जिले के एक निजी चिकित्सालय में  जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान विनोद यादव ने दम तोड़ दिया।




DOWNLOAD APP