• प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय चुनाव सम्पन्न

सिकरारा, जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के सिकरारा विकास खण्ड के संग़ठन के चुनाव में मृत्यंजय सिंह अध्यक्ष, ओंकार पाल महामंत्री, राजीव सिंह लोहिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि डॉ. सन्तोष सिंह संयुक्त मंत्री व अकील रहमान कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जिलाध्यक्ष अमित सिंह की देखरेख में रविवार को सुबह नौ बजे निर्वाचन प्रक्रिया आरम्भ हुई। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु मृत्यंजय सिंह, धीरेंद्र कुमार यादव, तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु अच्छेलाल व राजीव सिंह लोहिया, महामंत्री के लिए ओंकारनाथ पाल व राजीव उपाध्याय ने नामांकन किया।

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष के लिए मृत्युंजय सिंह 59 मतों से जीत हासिल किए। उन्हें कुल 189 मत मिला। जबकि धीरेंद्र को 130 मतों से सन्तोष करना पड़ा। इसी तरह महामंत्री पद पर ओंकार पाल 55 मतो से जीत हासिल किए जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजीव महज दो मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 159 मत मिले जबकि विपक्षी अच्छेलाल 157 मत पाकर पराजित हुए।

चुनाव अधिकारी अतुल प्रकाश सिंह, सरोज सिंह, रेखा यादव, हेमन्त सिंह व रामसिंह राव रहे। जबकि पर्यवेक्षक रोहित यादव, राजेश सिंह टोनी, उमेश यादव व अर्चना सिंह रही। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मनीष सिंह सोमवंशी, सतीश पाठक, शैलेश चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, सतीश सिंह आदि सक्रिय रहे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने अपने विजेता प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर बधाई दिया।




DOWNLOAD APP