जौनपुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों में हिल कलैप लगाकर कार्रवाई की गई। जाम से निपटने के लिए सड़क पर खड़े वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला गया।
यातायात उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के ओलन्दगंज, चंद्रा तिराहा, सिपाह, जेसीज, टीडी कालेज रोड आदि स्थानों पर तीन सवारी व सड़क पर बेतर​तीब खड़े दो पहिया, चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 25 वाहनों का चालान किया गया और पांच हजार रूपए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




DOWNLOAD APP