जौनपुर: बर्तन व्यवसायी संघ का होली मिलन समारोह सम्पन्न | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बर्तन व्यवसायी संघ का होली मिलन समारोह नगर के घनश्याम दास बाड़ा में अबीर गुलाल एवं फूलों की होली के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बर्तन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार ने सभी का स्वागत किया।
तत्पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों ने होली पर गीत प्रस्तुत किया। सभी बर्तन व्यवसायियों के ऊपर लिखे टाइटिल का विमोचन अतिथियों ने किया।
मुख्य अतिथि जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ ने सभी को होली की शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि जेसीआई के पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने होली मिलन समारोह की सराहनीय किया। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए। सभी व्यापारी अपने अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें।
इस अवसर पर संरक्षक राजेश जायसवाल, रामकुमार साहू, हरिशचन्द्र, दयाशंकर साहू, कोषाध्यक्ष रामजी साहू, राधेश्याम गुप्त आदि उपस्थित रहे। संचालन चन्द्रशेखर गुप्ता ने किया। आभार महामंत्री नरसिंह अवतार ने व्यक्त किया।