जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर के मांदरडींह गांव निवासी बसपा नेता बीपी सरोज ने पार्टी छोड़कर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वह बीते लोकसभा का चुनाव मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं। इनके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।




DOWNLOAD APP