अनेश कुमार
मिर्जापुर। संत कबीरनगर में बीजेपी विधायक को सांसद द्वारा जूते से पीटने के मामले में कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पार्टी का इंटरनल मैटर है। भारतीय जनता पार्टी का जो सबसे बड़ा सूत्र है वह अनुशासन है।

एक कार्यक्रम में आई कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने संतकबीर नगर में बीजेपी के विधायक और सांसद के बीच मारपीट के मामले में कहा कि पार्टी के अध्यक्ष ने अपना वक्तव्य दे दिया है। गंभीरता से प्रकरण को देखा है। दोनों को लखनऊ बुलाया गया है। भारतीय जनता पार्टी का जो सबसे बड़ा सूत्र है वह अनुशासन है। वह अध्यक्ष के ऊपर है। वह संगठन के अध्यक्ष हैं। वह इस पर निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि महिलाओ के लिए उन्होंने और सरकार ने बहुत काम किया है। सरकार भ्रूण हत्या को रोकने और महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं को लेकर काम कर रहे है। वहीं 35ए के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट पर कोई टिप्पणी नही करूंगी। हम लोग इस समय चुनाव के मूड में हैं।




DOWNLOAD APP