जौनपुर। नगर के विशेषरपुर रसीदाबाद के ब्राहृदेव प्रजापति के आवास पर भागीदारी आंदोलन मंच द्वारा प्रजापति समाज का जनसम्पर्क अभियान का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुशील प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, प्रदेश सचिव महेन्द्र प्रजापति, जिला प्रभारी समरजीत प्रजापति रहे।

इस मौके पर जहां मुख्य अतिथि ने शिक्षा पर विशेष बल दिया, विशिष्ट अतिथि मोहन लाल ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि न हम सुधरेंगे, न सुधरने देंगे लेकिन आज हम कहते हैं कि हम सुधरेंगे, जग सुधेरगा। आज भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है।
विशिष्ट अतिथि महेन्द्र प्रजापति ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज राजनीति का इंजन होगा। समरजीत प्रजापति ने प्रजापति समाज की एकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने व संचालन ब्राहृदेव प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रजापति बस्तियों का दौरा करके लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पवन प्रजापति, रतन प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सावन प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, रमेश प्रजापति, पांचू प्रजापति, विकास प्रजापति, विपिन प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP