• डूब रहे अन्य दो को ग्रामीणों ने बचाया

सिकरारा, जौनपुर। होली के दिन स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित ताहिरपुर गांव निवासी चार किशोर सतलपुर गांव के समीप सई नदी में स्नान करने गए थे। जिसमें एक की डूबकर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य डूब रहे दो युवकों को काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और गोताखोरों ने बचाया। किशोर का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

सिकरारा थाना के ताहिरपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान जयंत कुमार सिंह का पौत्र हर्ष सिंह 17 वर्ष और गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह का पुत्र अनुराग सिंह 22 वर्ष, बृजेश सिंह बबलू का पुत्र आशुतोष सिंह 24 वर्ष व जितेन्द्र सिंह का पुत्र रमाकान्त 23 वर्ष दिन में लगभग एक बजे होली खेलने के बाद नहाने के लिए सतलपुर गांव के समीप सई नदी में चले गए। नहाते समय तीन बीच नदी में चले गए।
चारों युवकों में अनुराग, आशुतोष हर्ष अचानक नदी के गहराई में डूबने लगे तो साथ में आये किनारे स्नान कर रहे रमाकान्त सिंह ने शोर मचाया। शोर सुनकर बगल नहा रहे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हर्ष व आशुतोष को बचा लिए। जबकि अनुराग की डूबने से मौत हो गई। अनुराग सिंह का शव पास ही के गांव के मल्लाहों ने खोजकर बाहर निकाला। मृतक अनुराग सिंह  बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शव ताहिरपुर गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।




DOWNLOAD APP