जौनपुर: हिंदू युवा वाहिनी के पुनर्गठन को लेकर हुई बैठक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के श्री गौरीशंकर मंदिर में गुरूवार को हिन्दू युवा वाहिनी सुजानगंज ब्लाक के पुनर्गठन के लिये जिला कार्यसमिति सदस्य व हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष धीरज गुप्ता के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे के आह्वान पर बुलाई गई।
बैठक में कार्यकारिणी के गठन व संगठन के माध्यम से असहाय, पीड़ित लोगों की मदद करना आदि पर चर्चा हुई। ज़िलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे ने कहा कि हमें एक साथ मिलकर संगठन को मज़बूत बनाते हुए कार्य करना होगा। धीरज गुप्ता ने उच्च पदाधिकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सुजानगंज ब्लाक का पुर्नगठन एक सप्ताह के अन्दर कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हियुवा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं।
इस अवसर पर जिला संयोजक प्रिंस सिंह, महामंत्री साई सिंह, प्रभारी विपिन दुबे, विशाल सिंह, जिला मंत्री कुलदीप सिंह लकी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, राहुल सोनी, पुनीत गुप्ता, हरिकेश, सौरभ उमर, मनीष मिश्रा, नीरज मोदनवाल, मंगलेश चौधरी, सूरज उमर आदि मौजूद रहे।