खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के इमामपुर गांव से शनिवार की रात पुलिस ने दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशान देही पर एक स्टेब्लाइजर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह रामनगर वाराणसी भेज दिया।

उक्त गांव निवासी विजय सोनी पुत्र काशी नाथ व संतोष गौतम पुत्र रामकेवल के खिलाफ शेखूपुर गांव से डीजल इंजन के पार्ट और स्टेब्लाइजर चोरी का अलग अलग आरोप था। जिसके आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक नकी हैदर रिजवी ने दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दो कबाड़ी के दुकान पर छापा मारा गया। मगर कबाड़ी डीजल पम्प का पार्ट बेच दिया था और स्टेप्लाईजर शेखूपुर के ही एक व्यक्ति के घर से बरामद हुआ।




DOWNLOAD APP