जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के शम्भूगंज-बसारतपुर के क्षेत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बसारतपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक परिवार के तरह शामिल होकर एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दिये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह रहे जिन्होंने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील उपाध्याय, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनुपमा राय, बूथ अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


DOWNLOAD APP