मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के मोहल्ला गंज स्थित मुसहर बस्ती में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय निकली चिंगारी से दो मड़हा जलकर राख हो गया।

क्षेत्र के मुसहर बस्ती में डेढ़ दर्जन मडहों में लोग परिवार के साथ रहते हैं। उसी में मोतीलाल बनवासी व राज कुमार बनवासी का भी मड़हा है। शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय निकली चिंगारी से मोती लाल के मड़हे में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण राजकुमार का भी मड़हा जलने लगा।
बस्ती के बगल स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने तत्काल समरसेबल चलाकर घंटे भर में आग पर काबू पाया। शेष मड़हे जलने से बच गए। दोनों मड़हों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।




DOWNLOAD APP