लखनऊ। प्रदेश के कई दलों ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय का लोकसभा चुनाव में अपने दल का समर्थन पार्टी को दिये जाने का समर्थन पत्र सौंपा।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग, अधिकार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर और महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम सिंह कुशवाहा, अखिल भारतीय अशोक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने अपने-अपने दलों का समर्थन पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP