जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर रेलवे ब्रिज के पास बुधवार को सुबह गोमती नदी में एक युवक की लाश नदी में बहती हुए पाई गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने जफराबाद पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज तथा उनके सहयोगियों ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया।

युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच आंकी जा रही है। नीले रंग का जींस पैंट काले रंग का टीशर्ट तथा काले रंग का बेल्ट पहना हुआ है। उसके सिर तथा कंधे पर खून के निशान पाए गए हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या की आशंका पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उक्त युवक की हत्या की पुष्टि हो पाएगी। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि युवक की हत्या हुई है। फिर भी छानबीन हत्या की आशंका के आधार पर ही किया जाना शुरू कर दिया गया है। युवक की पहचान के लिए अन्य जगहों पर सूचना भेज दी गई है। उसके पहचान के लिए हर तरीके का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष जाफराबाद मधुप कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात में मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।




DOWNLOAD APP