जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(पीएसपी) ने जौनपुर की सदर लोकसभा सीट से डा. राम सेवक यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को शहर के शेखपुर तिराहा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने डा. राम सेवक को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने डा. रामसेवक यादव को सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। डा. राम सेवक जिले के जलालपुर विकास खंड के मझगंवा के निवासी हैं। सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कहा कि डा. राम सेवक संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। वह लंबे समय से पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव के करीबी रहे हैं।
इस मौके पर जिला महासचिव हाजी नेहाल अंसारी, डा. जयसिंह मौर्य, बीएल सिंह, आनंद, संदीप यादव, महताब सिद्दीकी, दशरथ यादव, हवलदार यादव, सुभाष चंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, पूजा यादव आदि मौजूद थे।



DOWNLOAD APP