• राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति में उल्लास का द्य‍ोतक है। हजारों वर्षो की सनातन परंपरा का संकेत होलिकोत्सव दानवी शक्तियों पर दैविय शक्तियों पर विजय का सूचक है। वह शनिवार को शहर के हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। शिव कुमार झा ने एकल गीत प्रस्तुत किया।

राष्ट्र सेविका समिति वसुंधरा शाखा की टोली की सेविका बहनों नीतू सिंह, डा. सरला त्रिपाठी, अंजलि त्रिपाठी, डा. अनीता त्रिपाठी, सुचित सिंह, अंजू सिंह ने होली गीत और फगुआ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे डा. राधेश्याम सिंह ने कहा कि भारत उत्सवों का देश है। बिना किसी भेदभाव के एक दूसरे को बधाई देकर समरस समाज के संदेश देते हैं।
इस मौके पर विभाग प्रचारक संतोष, जिला प्रचारक सुशील कुमार, नगर संघ चालक धर्मवीर, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, नगर प्रचारक सुरेश, प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी, विहिप के अध्यक्ष डा. राकेश चंद दुबे, अजय उपाध्याय, अश्वनी, योगेश, जगमेंद्र, प्रमोद, डा. उदय सिंह आदि मौजूद थे। संचालन नगर कार्यवाह नारायण दास ने किया। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ।




DOWNLOAD APP