सुइथाकला, जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राणा अजीत प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश बीज विभाग निगम के अध्यक्ष बनने के बाद पुरातन पावन धाम बिजेथुआ पहुंचकर मंगल मूरति मारूति नन्दन बजरंगबली की पूजा अर्चना की।

तत्पश्चात विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के कई गांवों में भ्रमण कर लोगों से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश की भाजपा सरकार में निगम अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई थी। क्षेत्र में पहुंचते हीं उनके शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर  उनका भब्य स्वागत किया।
सूरापुर, गलगला शहीद, रूधौली, ईशापुर, रामनगर, भगासा, सरायमोहिउद्दीनपुर आदि स्थानों पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अध्यक्ष पद देकर जनता की सेवा करने का मौका दिया है। क्षेत्र की जनता एवं शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से ही क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सन्तोष सिंह, मनोज सिंह, विपिन तिवारी, प्रतीप सिंह, राजेंद्र सिंह, गौरी उपाध्याय, दिनेश मौर्य, रंगीले लाल, वटेश्वर सिंह, राना सिंह, मोनू, सनेही प्रजापति, अविनाश सिंह, रामधारी, गोलू, माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP