• चेयरमैन गीता, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने जताया आभार

जौनपुर। नगर पालिका परिषद शाहगंज की अध्यक्ष श्रीमती गीता जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के सौजन्य से नगर पालिका शाहगंज को 430.96 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति हो गयी है।

श्रीमती जायसवाल ने बताया कि उक्त धन से नोनहट्टा मोहल्ले के जल निकासी (नाला निर्माण) हेतु 83.66 लाख रूपया, कोतवाली मार्ग, श्रीरामपुर मार्ग, डाकखाना तिराहा से घास मण्डी चौराहा तक सड़क निर्माण हेतु 166.68 लाख रूपया, नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर शॉपिंग काम्प्लेक्स हेतु 148.55 लाख रूपया, कलेक्टरगंज फड़ पर इण्टरलाकिंग फर्श निर्माण हेतु 32.07 लाख रूपया स्वीकृत हुआ है।
चेयरमैन गीता जायसवाल ने बताया कि स्थानीय नगर पालिका को पहली बार उनके अनुरोध पर शासन द्वारा विकास हेतु धन स्वीकृत किया गया है जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, कर्मचारी, सभासदगण, नगरवासियों सहित पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अजय जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, मण्टू चौरसिया सहित अन्य लोगों ने नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP