जौनपुर: 344.29 लाख रूपये से होगा मां शीतला चौकियां धाम, पोखरा, स्थल के सुन्दरीकरण का कार्य, हुआ शिलान्यास | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत शासन से उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 344.29 लाख रूपये लागत से मां शीतला चौकियां धाम, पोखरा, स्थल के सुन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
साथ ही 14वां वित्त आयोग निधि अन्तर्गत 19.38 लाख रूपये की लागत से 115 मीटर की उमरपुर वार्ड के कृषि पार्क के सामने इण्टरलांकिग निर्माण, कोतवाली चौराहे पर 15.80 लाख रूपये से निर्मित 8 सीटेड पुरूष/महिला सामुदायिक शौचालय का लोर्कापण किया गया। उपरोक्त लोकार्पण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व चेयरमैन माया टण्डन ने संयुक्त रूप से किया।
इसके पहले पूर्व चेयरमैन पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन सहित सभासद सविता मौर्या, पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों आदि ने राज्यमंत्री श्री यादव को स्वागत किया। इस अवसर राजदेव यादव, अनिल यादव, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
जौनपुर में निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व चेयरमैन माया टण्डन। |