जौनपुर। जिले के केराकत क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी व अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी शुभम यादव का चयन उत्तर प्रदेश की बैटमिंटन टीम के लिए हुआ है। शुभम गुवाहाटी में 10 से 16 फरवरी के बीच होने वाली राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में यूपी का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए किया जाएगा। गुवाहाटी (आसाम) में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर बैंडमिंटन प्रतियोगिता में स्थान बनाकर जिले के नाम रोशन किया है।

गुवाहाटी में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश भर के तमाम खिलाड़ी भाग लेंगे। साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, मनु अत्री भी शामिल हैं। शुभम के इस प्रतियोगिता में चयनित होने पर उनके परिवार के साथ साथ क्षेत्र में भी खुशियों का माहौल है। शुभम के पिता देवेन्द्र प्रताप यादव छोटे बेटे शुभम यादव की सफलता से काफी गदगद हैं। मालूम हो कि शुभम यादव ने अफ्रीकी महाद्वीप के जाम्बिया देश में अंडर 19 अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2017 के फाइनल में मॉरीशस को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।
शुभम यादव का राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर जौनपुर के रिवर व्यू होटल होटल के मैनेजर जितेंद्र यादव और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य अब्दुल कादिर, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, मंत्री गिरीश यादव और मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद ने भी शुभम यादव को बधाई दी है।




DOWNLOAD APP