मुंबई। युवा साहित्यकार डॉ. जीतेन्द्र पाण्डेय को उनके चर्चित यात्रा वृत्तांत "देखा जब स्वप्न सवेरे" के लिए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से काका कालेलकर पुरस्कार की घोषणा की गई है।

डॉ. पाण्डेय ने 'साहित्य की संतुलित दृष्टि', 'कविता में जीवन' तथा 'काव्य विवेक और निबन्ध लालित्य' जैसे समीक्षा ग्रन्थ भी लिखे हैं। इसके अलावा 'साहित्य मसीहा की यात्रा' का संपादन एवं 'व्याकरण वृक्ष' का सहलेखन किया है। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में इनका शोध आलेख प्रकाशित होता रहता है।
डॉ. जीतेन्द्र को यह राज्य स्तरीय पुरस्कार मुंबई में चर्चगेट स्थित केसी महाविद्यालय के सभागृह में 1 मार्च 2019 को दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री रवी राजमाने, डॉ. विल्फ्रेड नरोन्हा, रामनयन दूबे, सुनील माने, मुन्ना यादव 'मयंक', सुनील कांबले, पंडित प्रभारंजन पाठक, मंगलदेव तिवारी, सुमन मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं दी है।




DOWNLOAD APP