जौनपुर: पार्टी के प्रचार के लिए सांसद ने रवाना किया प्रचार गाड़ियां | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मड़ियाहूं, जौनपुर। मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद ने सोमवार को गांधी तिराहे से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए 10 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के 5 विधानसभा के लिए दो दो वाहनों को रवाना किया।
उक्त प्रचार वाहन एलईडी व होर्डिंग्स के माध्यम से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभा के सभी गांवों में जाकर भ्रमण करेगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, शमशेर सिंह, डॉ. विजय चंद पटेल, अनिल निगम, राज कृष्ण शर्मा, बब्बू शर्मा आदि उपस्थित रहे।