जौनपुर। समाजवार्दी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ दुव्र्यवहार को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जौनपुर के सपा नेता सत्यजीत कुमार यादव मिंटू सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ के वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे थे। लेकिन उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। जिसके विरोध में बदायूं सासंद धर्मेद्र यादव गे नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।

सपा नेता सत्यजीत कुमार यादव "मिन्टु" ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लोकप्रियता से विपक्षी इतना घबराएं हुए है कि पुलिस का सहारा लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल दबाना चाहते हैं। लेकिन समाजवादी लोग दबने वाले नहीं है।




DOWNLOAD APP