नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने एक बारी फिर करवट ली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने बादल के साथ बारिश हो रही है। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।

एनसीआर में गुरूवर की सुबह करीब 05.30 बजे से हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। उधर नोएडा में कई जगहों पर सुबह अंधेरे के साथ हुई धीमी और लगातार बारिश के चलते सड़कों पर वाहन चलाने में काफी मुश्किल हो रही है।
कई जगहों पर अंधेरा इतना ज्यादा रहा कि लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। बारिश और कोहरे का असर रेलमार्ग पर भी दिखाई दिया। कोहरे के चलते कई ट्रेनों की देरी से चलने की खबर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहेगी। ओले पड़ने की भी आशंका है।





DOWNLOAD APP