केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के मई गांव में गुरूवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के मई गांव में गुरुवार की 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से रामसूरत सिंह 75, मनोज सिंह 35 तथा विकास सिंह 21 एवं दूसरे पक्ष से अशोक सिंह 55, संतोष सिंह 45 तथा बलिराम सिंह 62 गम्भीर रूप से घायल हो गए।
इसी प्रकार जमीनी विवाद को लेकर छतरीपुर में दबंगों ने भावना देवी 23 वर्ष व निधि सिंह 19 वर्ष को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सामु​दायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां बलिराम सिंह व भावना सिंह की स्थिति नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।




DOWNLOAD APP