जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पूर्वांचल के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इलाहाबाद जाने से रोकने पर योगी सरकार पर जमकर बरसे।

श्री यादव ने कहा कि योगी सरकार में बेलगाम भ्रष्टाचार, लूट, हत्या और कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत से जनता हताश हो चुकी है। योगी जी बाबा हैं जो मुख्यमंत्री के रुप में फेल हो चुके है। अनर्गल कार्यों से अपना कृत्य छिपाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा और समाजवादी आंदोलन के देश के बड़े नेता हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के बुलावे पर कार्यक्रम में जा रहे थे। लोकतंत्र में विपक्ष की बड़ी भूमिका है। विपक्षी नेताओं पर ऐसा करना लोकतंत्र का सम्मान नहीं है। भाजपा की सरकार कभी भी लोकतंत्र और संविधान का सम्मान नहीं करती। देश व प्रदेश में डर का माहौल है। देश में आपातकाल जैसी स्थिति है, जो चिंताजनक है।




DOWNLOAD APP