जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में शनिवार को बायोडाटा एवं प्रस्तुतीकरण विषयक कार्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनुप्रयुक्त सामाजिक एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों को बायोडाटा एवं प्रस्तुतीकरण के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

एमसीए विभाग के प्राध्यापक सौरव सिंह ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सीवी और बायोडाटा के बीच के अंतर को समझाया। संचार कौशल के कई उदाहरण प्रस्तुत कर उन्होंने साक्षात्कार के दौरान प्रस्तुतीकरण का सटीक तरीका समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यवहार और पहनावे के बारे में भी जानकारी दी।कहा कि इसका भी इंटरव्यू में महत्व होता है। यह हमारे अनुशासन और व्यवहार को दर्शाता है।
जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहने की सलाह दिया। कहा कि हमारे विद्यार्थी भविष्य निर्माण के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं। संचालन डॉ. सुनील कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवध बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. चंदन सिंह, डॉ. रुश्दा आज़मी आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP