जौनपुर। शासन के आदेशानुसार जनपद के सदर तहसील के नायब तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तालाबों की नीलामी कार्यवाही सम्पन्न हुई। 
स्थानीय तहसील क्षेत्र के करंजाकला में आयोजित कार्यक्रम में काफरपुर की गाटा संख्या 59/0.522 हे. की नीलामी की गयी। इस दौरान रामचन्द्र बिन्द एवं चन्द्रसेन बिन्द के बीच बोली की प्रक्रिया लगातार चली। फिलहाल रामचन्द्र ने सर्वाधिक बोली 1 लाख 10 हजार रूपये की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम कर लिया। ऐसे में रामचन्द्र के नाम 10 साल का पट्टा हो गया। 
वहीं क्षेत्र के फिरोजपुर, भकुरा, कोठवार में स्थित तालाबों की बोली लगायी गयी। भकुरा का तालाब शहीद राजेश सिंह के पिता राजेन्द्र सिंह द्वारा ली गयी। इस अवसर पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, बोलीदाता आदि उपस्थित रहे।