जौनपुर। जनपद की उभरती हुई बाल गायिका विदुषी वर्मा को जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा इराकियाना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विदुषी ने कार्य्रक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना 'गाईये गणपति जगवंदन' से किया। सभागर में उपस्थित लोगों ने विदुषी की प्रतिभा को सराहा। 
इस अवसर पर अलोक सेठ, गुलाम साबिर, रविशंकर वर्मा, चंद्रशेखर सेठ, अलोक पालीवाल, पंकज सिंह, खुशबु जायसवाल, विनय वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एखलाक खान ने किया।