सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के कलवारी गाँव के पास बीती रात वाहन की चपेट में आने से शेरवा गाँव निवासी वशिष्ठ उपाध्याय (45) गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी।

वह गुरुवार की शाम चार बजे घर से कहीं गये थे लेकिन लौटकर घर नहीं आये। शुक्रवार को वाट्सअप से परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली। परिजन शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गये। मृतक की पत्नी सुमन, पुत्र सत्यम (10), पुत्री (7)  का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।