जौनपुर। गोंड जाति के प्रमाण पत्र की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश गोंड के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। 
कलेक्टेªट परिसर में चल रहे धरने के माध्यम से श्री गोंड ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली की उपाध्यक्ष अनुसूइया उईके 11 फरवरी को धरनास्थल पर पहुंचेंगी। वे गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी न करने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता करेंगी।
 धरनास्थल पर धनंजय कश्यप, विनोद गोंड, सुनील कुमार, राम अचल, राजेश गोंड, रवि गोंड, संदीप कुमार, कमला प्रसाद, कमलेश गोंड, राम दीवाल, रामचन्दर गोंड सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।