जौनपुर। यादव युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल साहब एल यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकेश्वर यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव एवं शाखा संगठन अध्यक्ष अरविंद यादव व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिव बहादुर यादव ने धर्मापुर विकासखंड के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी ऋषि चंद्र यादव पुत्र उमाशंकर यादव को उत्तर प्रदेश का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री यादव को यूथ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में जोरदार उत्साह है। ऋषि चंद्र यादव को प्रदेश यूथ अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थक जिलाध्यक्ष मनीष यादव, मनीष नेता, धनुर्धर, दुर्गम, राहुल यादव, शहीद यादव, विपिन यादव, अभय यादव, बाबा, मनीष, प्रवेश यादव, राकेश यादव, ज्ञानेंद्र, यादवेंद्र यादव सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।





DOWNLOAD APP